छत्तीसगढ़रायपुर

संयुक्त समाज द्वारा आयुष्मान महादेव कावरे वरिष्ठ आईएएस का सम्मान समारोह संपन्न

रायपुर (विश्व परिवार)। संयुक्त समाज रायपुर के साथ आयुष्मान महादेव कावरे आईएएस एवं आयुष्मती जयश्री कावरे  के द्वारा सर्वप्रथम तथागत गौतम बुद्ध ,महान सम्राट अशोक, सामाजिक कार्य के अग्रदूत महात्मा जोतिराव फुले संविधान के शिल्पकार विश्वरत्न बाबा साहब डाॅ आंबेडकर के छाया चित्रों के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलित की गई, तत्पश्चात पुज्य भंते धम्मतप एवं पुज्य भंते ज्ञान बोधी जी के द्वारा बुद्ध वंदना कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई ।
कर्मवीर महादेव कावरे आईएएस का सम्मान समारोह विमतारा हाल शांति नगर रायपुर में किया गया जिसमें डाॅ विजय वाहने ,डॉ एन एल फुलझेले , डाॅ पन्नालाल वासनिक, कैलाश रामटेके , विश्वास मेश्राम, डी नागेश, ऋषीकर भारतीय एवं अनेक गणमान्य नागरिको ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महादेव कावरे जी के कार्य करने की शैली समय की पाबंदता सरल स्वभाव , सब के सुख दुख में सामिल होना ,अपने कार्यो के प्रति निष्ठावान एवं सबको साथ लेकर चलने की भावना से अवगत कराया ।
महादेव कावरे आईएएस के द्वारा अपने उदबोधन में जशपुर कलेक्टर रहते हुए सुदूर वनांचल ग्राम में रोड़ एवं बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई, शासन द्वारा निर्धारित योजनाओं का लाभ सबको प्राप्त हो इसके लिए कार्य निर्धारित किए गए ।
बेमेतरा कलेक्टर रहते हुए शासन द्वारा घोषित मुआवजा राशि को 48 घंटों के भीतर दिलवाने के लिए समय निर्धारित किया गया , दुर्ग के संभागीय आयुक्त रहते हुए 3000 लंबित राजस्व प्रकरणों का राजस्व हीत में निराकरण किया गया ।
रायपुर संभागीय आयुक्त रहते हुए एक प्रकरण 45 वर्षों से लंबित था उस प्रकरण का राजस्व हीत में निराकरण किया गया एवं राजस्व प्रकरणों में आदेश पारित होने पर ऑनलाइन आदेश उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया अनेक प्रकरणो में समय निर्धारित किया गया हैं ।
कार्यक्रम के अंत में भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ की से भोजराज गौरखेड़े बेनीराम गायकवाड , आल इण्डिया समता सैनिक दल की से दिलीप रागासे संघसेन दुफारे छत्तीसगढ डोमार समाज जय गोविंद बोरीहा ,संजीव कुदशाह,मखीयार समाज से राजू भारतवासी ,विक्रम त्यागी ,नीलेश लांगोटे,यूनिटी फार शोसल जस्टिस की से डाॅ जनमेजय सोना,घासी घसीया समाज से लखनऊ सागर, केंद्रीय महासभा से आयुष्मती सीमा क्षेत्रिआ , प्रगतिशील सतनामी समाज से एल के कोशले , बबलू त्रिवेन्द्रम कृष्णा कोशले डाॅ रमेश सुखदेवे आदि के द्वारा मोमेंटो एवं शाल भेट कर सम्मानित किया गया हैं।
उसी प्रकार से आयुष्मानती जयश्री कावरे जी को आयुष्मती नेहा वासनिकर सीमा क्षत्रिआ ,संघ मीत्रा गौरखेड़े, के द्वारा शाल भेंट कर सम्मानित किया गया है ।
सम्मान पत्र का वाचन बेनीराम गायकवाड के द्वारा किया गया
आप दक्षिण बस्तर बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम बोरजे की माटी से निकलकर शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर से होते हुए आई आई टी दिल्ली से एम टेक की उपाधी प्राप्त की ।
आपने वर्ष 1994 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता प्राप्त की ,आप डिप्टी कलेक्टर से लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी के पद पर होते हुए NRDA और RDA में मुख्य कार्यपालन अधिकारी से जशपुर कलेक्टर और बेमेतरा कलेक्टर से संचालक वित्त विभाग एवं दुर्ग , बिलासपुर, रायपुर के संभागीय आयुक्त के पद पर अपनी सेवाए दी ।
अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन केवल जिम्मेदारी से नहीं बल्कि पूरे निष्ठा पूर्वक किया है आपका अनुशासन, समर्पण कर्मठता सदैव सब के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी ।
आपने समाज को अपना ज्ञान ,अनुभव एवं अमूल्य समय का योगदान दिया है।
शासकीय सेवा का एक अध्याय समाप्त हुआ हैं ,पर आपकी उपलब्धियों की कहानी आने वाले वर्षो तक लोगों को प्रेरित करती रहेगी ।
कर्मयोगी सेवानिवृत्त नही होते वे केवल अपनी उर्जा और अनुभव को जीवन के नये आयामो में समर्पित करते हैं । आपके एवं आपके परिवार के स्वस्थ स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की मंगल कामना करते है ।
इस अवसर पर आपकी जीवन साथी इंजीनियर जयश्री कावरे जी की विद्वत्ता परिवार और समाज के प्रति स्नेह एवं अच्छी शिक्षा के लिए की गई सहायता की बहुत बहुत प्रशंसा करते है ।
जीवन की इस नई पारी में शांति, सफलता और उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हैं ।
आयुष्मान महादेव कावरे जी आईएएस आयुक्त सहकारिता विभाग छत्तीसगढ शासन द्वारा 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन आयुष्मान रघुनन्दन निहाल एवं आयुष्मती अंजू मेश्राम के द्वारा किया गया एवं संजीव कुदशाह के द्वारा आभार प्रकट किया गया है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुष्मान आनंद मेश्राम जी का विशेष योगदान रहा, लक्ष्मीकांत सांडेकर, नीलकण्ठ सींगाड़े, सुनील वांन्द्रे , अनिल घरडे ,एम एल मेश्राम, अनिल ढोके अधि संजय गजभीए, मकरंद घोड़ेस्वार, राहुल रामटेके, सुभाष वैद्य पुरूषोत्तम सहारे , वसंत निकोसे , अरुण कुमार वंजारी , शैलेश बढ़गे , रतन गोंडाने , विद्या बागड़े ,अनिल कुमार बंसोड ,अनिरुद्ध कोचे , पौर्णिमा यशनकर , वीणा राउत, सिद्धार्थ पाटिल , जगदीश भिमटे, अतुल गजभीए, कुंवर नायक , अनुप खेलकर , विनोद भीमटे, विजय चौहान,हीतेश गायकवाड आदि अनेक व्यक्तियों का सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts