रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम के एमआईसी सदस्य नन्दकिशोर साहू और बंजारी माता मन्दिर वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद अम्बिका साहू ने नगर निगम रायपुर जोन क्रमांक 1 की जनगणना कार्य टीम को अपना ऑनलाइन स्व जनगणना पत्रक भरकर दिया और नगर निगम जोन 1 की ओर से सभी नागरिकों से अपना ऑनलाइन स्वजनगणना पत्रक भरकर देने की विनम्र अपील की. इस दौरान जोन 1 जोन कमिश्नर जोन 1 जनगणना चार्ज अधिकारी अंशुल शर्मा सीनियर सहित कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख की उपस्थिति रही।







