कवर्धाछत्तीसगढ़

NH-30 पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई

कवर्धा (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रायपुर–जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ने एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी।
इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें 3 से 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो जबलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे।
यह घटना पोंडी चौकी क्षेत्र के पोंडी बायपास की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts