रायपुर (विश्व परिवार)। वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकारिता जगत के सम्मानित साथी सुखनंदन बंजारे का निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारिता जगत एवं उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
श्री बंजारे अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व तथा निष्पक्ष एवं समर्पित पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
उनकी अंतिम यात्रा 2 जुलाई को प्रात: 11:00 बजे मोवा स्थित उनके निवास से देवेंद्र नगर मुक्तिधाम ले जाई गई जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया ।
पत्रकार साथियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।







