नई दिल्ली (विश्व परिवार)। नीट पेपर लीक और सीजेपी के प्रदर्शन में लाठी चार्ज पर दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र की राजनीति में अलग खिचड़ी पक रही है। विरोध प्रदर्शनों के बीच एनसीपी चीफ शरद पवार और सुप्रिया सुले ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। शरद पवार-सुप्रिया सुले आज पीएम मोदी से उनका आवास पर जाकर मुलाकात की। शरद पवार और पीएम मोदी की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई है। मुलाकात में किस विषय पर बातचीत हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
बता दें कि एक दिन पहले यानी 21 जुलाई की शाम शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और आंदोलनकारी छात्रों के प्रदर्शन स्थल पहुंचे थे। दोनों ने सीजेपी की मांगों का समर्थन दिया था। वहीं एक दिन बाद दोनों पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे। यह मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है। इसे लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है।
पवार की मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से चार तस्वीरें शेयर की गईं। इसमें लिखा गया- राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले जी ने आज संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बता दें बीते कुछ दिनों से यह चर्चा है कि एनसीपी एसपी, एनडीए के साथ आ सकते हैं। इन सबके बीच यह मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है।
यह मुलाकात उन बयानों के बाद हुई जिसमें सुले ने परिसीमन बिल पर भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को सशर्त समर्थन दिया था। सुले ने कहा था कि अगर सरकार सभी राज्यों में समान 50 फीसदी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव रखती है तो एनसीपी एसपी इसका समर्थन कर सकती है लेकिन इस पर वह इंडिया अलायंस के भीतर भी चर्चा करेंगी।
Rajya Sabha MP Shri @PawarSpeaks Ji and Lok Sabha MP Smt. @supriya_sule Ji called on PM @narendramodi in Parliament earlier today. pic.twitter.com/DwTspUA0th
— PMO India (@PMOIndia) July 22, 2026







