रायपुर

वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल, रायपुर के छात्रों ने रचा शानदार सफलता का इतिहास

रायपुर (विश्व परिवार)। वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल, रायपुर ने इस वर्ष कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जो संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन और सतत मार्गदर्शन को दर्शाता है।
इस वर्ष विद्यार्थियों ने न केवल उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय की परिश्रमी छात्रा अन्वेषा साहनी ने विज्ञान विषय में तथा आरुष कनौडिया ने सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) विषय में पूर्णांक (100/100) प्राप्त कर नेशनल सब्जेक्ट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया तथा विद्यालय का नाम देशभर में गौरवान्वित किया।
विद्यालय (जिसमें प्रबंधन एवं प्राचार्य दोनों सम्मिलित हैं) ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का प्रमुख आधार बताया। विद्यालय के प्राचार्य श्री मृगांक पाण्डे जी ने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।
विशेष रूप से, 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं—
• अन्वेषा साहनी – 96%
• भाव्या सोनी – 96%
• आरुष कनोदिया – 92%
• सांची अग्रवाल – 90%
• अनीश भारती – 90%
विद्यालय सभी विद्यार्थियों को, उनके अभिभावकों को तथा सभी शिक्षकों को ढेर सारी शुभकामनाएँ देता है तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts