जगदलपुर 

भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ भव्य पदयात्रा

  • बरसते पानी में हज़ारों लोग पदयात्रा में हुये शामिल, केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया पदयात्रा का नेतृत्व
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप प्रमुखता से रहे मौजूद

जगदलपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी ने आज सोमवार को लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ भव्य पदयात्रा संभाग मुख्यालय जगदलपुर में निकाली। बरसते पानी के बीच हज़ारों की संख्या में लोग भाजपा की पदयात्रा में शामिल हुये। भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा का नेतृत्व केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया। पदयात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप प्रमुखता से शामिल हुये।

कांग्रेस व विपक्षी दलों सहित स्वार्थी अराजक तत्वों के खिलाफ भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन किया था। मांई दंतेश्वरी मंदिर के सामने भाजपा के नेताओं ने पहले विशाल जनसभा को संबोधित किया। जिसके बाद हज़ारों हज़ार लोगों के साथ भाजपा की भव्य पदयात्रा शहर में निकाली गयी। बिगड़े मौसम व बार बार बरसते बादलों के बीच जिले भर से हजारों कार्यकर्ता और नागरिक भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में उत्साह के साथ सम्मिलित हुये। पैलैस रोड, संजय मार्केट चौक, जिला महारानी अस्पताल रोड, चांदनी चौक, स्टेट बैंक चौक, मेन रोड, गोलबाजार,सिरहासार चौक से होकर भाजपा की भव्य पदयात्रा मांई दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष पुनः पहुंच कर संपन्न हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं व नागरिकों के प्रति आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

पदयात्रा में प्रमुख रूप से सांसद महेश कश्यप, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, सुधीर पाण्डेय, शिवनारायण पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, बलदेव मण्डावी, आर्येंद्र सिंह आर्य, खेमसिंह देवांगन, रजनीश पाणिग्रही,परीस बेसरा, नरसिंह राव, ललिता बघेल,सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, फूलसिंह सेठिया, नारायण ठाकुर,खीतेश मौर्य,किरण सेन, रोहित त्रिवेदी, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, महेन्द्र सेठिया, तरुण पाण्डेय, पुरूषोत्तम जोशी, हरिराम मण्डावी, देवीप्रसाद बेंजाम,सुनील कुर्रामी, मंगतू कश्यप, सोमारू राम कश्यप, सुखदेव मण्डावी, प्रवीण सांखला, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव,नीलाम्बर सेठिया, योगेश ठाकुर,विनय सोना, अज़ीज़ खान आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts