बालोद (विश्व परिवार)। जिला राज्योत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एवं जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष तोमन साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया तथा विभागीय योजनाओं, गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के सांसद भोज राज नाग ने दीप प्रज्ज्वलित कर राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों एवं संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया।
तोमन साहू ने राज्योत्सव के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा एवं विकास यात्रा को प्रदर्शित करने के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों की सराहना करते हुए कहा कि राज्योत्सव के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त होती है, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होती है।







