भिलाई

बीमारियों की रोकथाम के लिए निगम का अभियान जारी, वार्डों में दवा छिड़काव और मच्छर उन्मूलन कार्य तेज

भिलाईनगर (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रतिदिन अलग-अलग जोनों के वार्डों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगम की स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र की नालियों, कूलरों, बाथरूमों एवं अन्य जलभराव वाले स्थानों पर पहुंचकर मच्छर उन्मूलन कार्य कर रही है। अभियान के तहत मैलाथियान, टेमिफास एवं जला ऑयल का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जा सके और बीमारियों का फैलाव रोका जा सके। निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें, कूलरों की नियमित सफाई करें तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। निगम की टीम लगातार वार्डों में निगरानी करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है, जिससे शहर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे और नागरिक सुरक्षित रह सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts