भिलाई-चरौदा (विश्व परिवार)। भिलाई-चरौदा निगम द्वारा सोमनी में आयोजित किया गया सुशासन तिहार का अंतिम शिविर। अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा एवं निगम महापौर निर्मल कोसरे शिविर में एक साथ रहे उपस्थित।
छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त निर्देश तथा जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप भिलाई-चरौदा निगम क्षेत्र में कुल 04 सुशासन शिविरो का आयोजन किया गया। उमदा वार्ड 06 के सामुदायिक भवन में दिनांक 05.05.2026 को पहला और दुसरे शिविर का आयोजन मंगल भवन भिलाई-3 में दिनांक 11.05.2026 को किया गया था। जबकि वार्ड 18 से 29 तक के लिए सामुदायिक भवन चरौदा में पिछला एवं तीसरा शिविर लगाया गया। इस क्रम में निगम क्षेत्र के अंतिम 10 वार्डो के लिए आज दिनांक 29 मई 2026 को सोमनी के सामुदायिक भवन में सुशासन शिविर संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने अपनी मांग एवं समस्या से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राजमंहत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने भी शिविर में पहुॅंचकर लोगो से संवाद किया साथ ही प्रत्येक विभाग के द्वारा लगाये गये काउंटर पर दी जा रही सुविधाओ का भी अवलोकन किया। श्री कोर्सेवाड़ा ने अपने उदबोधन में कहा की जनता से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने उपस्थित निगम आयुक्त समेत पूरे सरकारी अमले को भी शिविर में प्राप्त हो रहे आवेदनो को हर संभव प्रयास कर निराकृत करने निर्देश प्रदान किये।
महापौर निर्मल कोसरे ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार शिविर में प्राप्त मांग और समस्या संबंधी आवेदनो पर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करे। जिससे सुशासन अभियान चलाने का जो ध्येय है वह पूर्ण हो और आम जनता की समस्या का निराकरण हो सके। श्री कोसरे ने यह भी कहा कि आप सभी अलग-अलग विभाग से आये अधिकारी/कर्मचारी भी निश्चित ही बधाई के पात्र है जो कि इतने तापमान में आपने कर्तव्यो का निर्वहन कर रहे है। सोमनी के आज के शिविर में पद्मश्री से सम्मानित छ.ग. लोक गायिका उषा बारले ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्रीमती बारले ने अपने गायन से उपस्थित जनो का ध्यानाकर्षण किया। इनके अलावा निगम कमिश्नर डी.एस.राजपूत, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम वर्मा, वार्ड पार्षद तुषांत वर्मा सहित निगम के सभी अधिकारी/कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहकर अपने दायित्वो का निर्वहन किया। निगम जनसंपर्क विभाग की ओर से विकास त्रिपाठी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक आज के शिविर में प्राप्त हुये आवेदनो की संख्या 200 से अधिक रही।







