रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन जांजगीर में संपन्न हुई। जिसमें छत्तीसगढ़ के 33 जिले के पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में कुल 13 प्रस्ताव पर विचार कर सर्वसम्मति से पास किया गया, जिसमें राज्य के पेंशनरों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, तीर्थ यात्रा में पेंशनरों को शामिल करने सहित राज्य के पेंशनरों के हित में निर्णय लिया गया।
आज के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन को मुख्य अतिथि जांजगीर क्षेत्र के विधायक व्यास कश्यप, एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी. आर. यादव, महामंत्री उमेश मुदलियार, प्रदेश सचिव सी. एल. दुबे, काशीराम राठौर, लखनलाल थवाईत तथा रायपुर जिला अध्यक्ष पंकज नायक सहित विभिन्न प्रांतीय पदाधिकारी एवं विभिन्न जिले के जिला अध्यक्षों ने संबोधित किया।
पंकज नायक जिलाध्यक्ष ने मध्यप्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 की छठवीं अनुसूची में धारा 49 को पूर्णतः समाप्त करने हेतु छत्तीसगढ़ के सभी माननीय सांसदों को ज्ञापन सौंपने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सांसद महोदय हमारी मांग को संसद के दोनों सदनों में रखने से यह विधेयक साधारण बहुमत से पारित कराया जा सकता है। उन्होंने जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष को सफल अधिवेशन आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अधिवेशन में राजधानी रायपुर से पंकज नायक, उमेश मुदलियार, लक्ष्मण प्रसाद पनका, जी. एस. यादव, राम लक्ष्मण गुप्ता, विश्वनाथ धुव, विमल चन्द्र कुंडु, बेनी राम गायकवाड़, बी. पी. कुरील, सी. एल. दुबे, यशवंत भौंसले, एस. एस. देवांगन, वाय. आर. सोनी, केदार प्रसाद अग्रवाल, पी. के. साहू, प्रदीप अग्रवाल, कोमल भारती गोस्वामी, के. एन. शर्मा, रमेश कुमार तिवारी एवं अशोक कुमार तिवारी सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं पेंशनर साथी उपस्थित रहे।







