रायपुर

समर कप 2026 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों खेले गए, भिलाई एफए और ब्रह्मविद एफए ने दर्ज की शानदार जीत….

  • अंडर-17 वर्ग में पेनल्टी शूटआउट का रोमांच, करीबी मुकाबलों और निर्णायक गोलों ने दर्शकों को बांधे रखा….

रायपुर (विश्व परिवार)। ब्रह्मविद स्पोर्ट्स सेंटर, रायपुर में आयोजित समर कप 2026 के दूसरे दिन अंडर-17 वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दिन भर चले पांच रोमांचक मैचों में टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और कई खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीमों को जीत दिलाई।
दिन के पहले मुकाबले में भारत माता एफसी ने स्पोर्ट्स मेनिया को 1-0 से हराया। मैच के 11वें मिनट में गोविंद ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही।
दूसरे मुकाबले में दुर्ग हीरो और स्पोर्ट्स हब के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में स्पोर्ट्स हब ने 2-1 से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में समर्थ और धैर्य ने गोल कर अपनी टीमों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
दिन का सबसे करीबी और रोमांचक मुकाबला प्रोग्रेसिव एफसी और ब्रह्मविद ब्लू के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन 27वें मिनट में आर्यन द्वारा किए गए गोल की बदौलत ब्रह्मविद ब्लू ने 1-0 से जीत अपने नाम की।
चौथे मुकाबले में भिलाई एफए ने भारत माता एफसी को 2-1 से हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की। भिलाई एफए के लिए देव ने दोनों गोल दागे और मैच के हीरो साबित हुए।
दिन के अंतिम मुकाबले में ब्रह्मविद ग्रीन एफसी ने यूनिक एफसी चारोदा को 1-0 से पराजित किया। मैच के 20वें मिनट में गौरव ने शानदार गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
रोमांच, संघर्ष और बेहतरीन खेल भावना से भरपूर समर कप 2026 का दूसरा दिन खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए यादगार रहा। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में भी इसी तरह के रोमांचक खेल की उम्मीद की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts