रायपुर

चंगोराभाठा की हजारों महिलाओं ने पार्षद के नेतृत्व में चंगोराभाठा पानी टंकी का घेराव किया

रायपुर (विश्व परिवार)। पार्षद ‌‌ममता सोनू तिवारी एवं पार्षद दुर्गा यादराम साहू के नेतृत्व में चंगोराभाठा की हजारों महिलाओं ने चंगोराभाठा पानी टंकी का घेराव किया एवं नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग की। चंगोराभाटा रायपुर में आज अचानक गहमागहमी का माहौल निर्मित हो गया जब एकाएक चंगोराभाटा की हजारों महिलाएं पानी की किल्लत को लेकर पार्षद ममता सोनू तिवारी एवं पार्षद दुर्गा यादराम साहू की नेतृत्व में चंगोराभाठा पानी टंकी का घेराव करने निकली देखते-देखते यह हजारों की तादाद कई हजारों में आ गई आनन-फानन में नगर निगम जोन आयुक्त एवं पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई लोगों ने समस्या बताई कि चंगोराभाठा में विगत कई दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई किया जा रहा है वह भी टैंकर पूरे नहीं है टैंकरों की कमी को देखते हुए पानी की आपूर्ति नहीं हो रही साथ ही जनता ने बताया की चंगोराभाठा पानी टंकी का 50 पर्सेंट पानी रायपुरा के लिए छोड़ा जा रहा है पार्षद ने तत्काल नगर निगम आयुक्त से मांग की रायपुरा एरिया को छोड़े जाने वाला पानी तत्काल बंद कर चंगोराभाठा को पानी सप्लाई किया जाए जोन क्रमांक 5 जोन आयुक्त ने चंगोराभाठा वासियों को अस्वस्त किया की तत्काल टेकरों कि संख्या बढ़ाई जाएंगी एवं 10 दिन के अंदर पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts