छत्तीसगढ़

भारत मंडपम, नई दिल्ली में “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” के भूमि पूजन समारोह में CAIT के शीर्ष नेतृत्व ने लिया भाग – अमर पारवानी

  • भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में हिस्सा लेने हेतु छत्तीसगढ प्रदेश एवं जिला स्तर के लगभग 150 पदाधिकारी, विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं व्यापारी बंधुओं ने दिल्ली रवाना हुए

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि आज देश के व्यापार और उद्यमिता को नई दिशा देने वाले “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” के भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन का भूमि पूजन समारोह आज भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में पूरे वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ। समारोह में CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया जी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक सांसद प्रवीण खंडेलवाल, तथा नेशनल चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल के साथ CAIT के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। सभी ने महोत्सव के सफल, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होनें ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 केवल एक व्यापारिक आयोजन मात्र नहीं है। यह स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को नई गति देने वाला ऐतिहासिक मंच बनेगा।
श्री पारवानी ने कहा कि यह महोत्सव भारत की उद्यमशीलता, व्यापारिक शक्ति, स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी सामर्थ्य को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाएगा। यह आयोजन “वोकल फॉर लोकल” से “लोकल टू ग्लोबल” की यात्रा को सशक्त करते हुए देश के करोड़ों व्यापारियों, MSME और स्टार्टअप्स को अंतरराष्ट्रीय अवसर प्रदान करेगा।
कैट के प्रदेष अध्यक्ष परमानन्द जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह महोत्सव भारत को दुनिया की सबसे बड़ी व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही देश के व्यापारी वर्ग को गर्व के साथ अपने उत्पादों को विश्व बाजार में स्थापित करने का अवसर मिलेगा।
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में हिस्सा लेने हेतु छत्तीसगढ प्रदेश एवं जिला स्तर के लगभग 150 पदाधिकारी, विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं व्यापारी बंधु दिल्ली रवाना हुए जो निम्नानुसार हैः- रायपुर से 45 व्यापारी, बिलासपुर से 20 व्यापारी, मनेन्द्रगढ से 12 व्यापारी, रायगढ से 10 व्यापारी, भिलाई से 05 व्यापारी, राजनांदगांव से 5 व्यापारी, धमतरी से 10 व्यापारी, कांकेर से 15 व्यापारी, सरगुजा से 15 व्यापारी, भाटापारा से 15 व्यापारी एवं सरायपाली से 2 व्यापारी रवाना हुए है। सभी ने एक स्वर में इस महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts