छत्तीसगढ़रायपुर

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर रायपुर में श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

रायपुर (विश्व परिवार)। आज राजधानी शहर रायपुर में जीई मार्ग स्थित शारदा चौक के किनारे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा स्थल के समक्ष रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से संक्षिप्त पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, नगर निगम वित्त विभाग अध्यक्ष महेन्द्र खोड़ियार, राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यम दुआ सहित नगर के गणमान्यजन, सामाजिक कार्यकर्ता, नवयुवक, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सादर नमन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts