छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में ट्रक का कहर, तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे व्यक्ति की मौत; हादसे के बाद हाईवे पर जाम

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को बुरी तरह कुचल दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
मौके पर हुई मौत
यह हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र में तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार में था और एक व्यक्ति को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
नेशनल हाईवे पर लगा ट्रैफिक जाम
हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts