देशनई दिल्ली

उत्तराखंड में काल बना मंगलवार! दो भीषण सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, 31 घायल; नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। उत्तराखंड में मंगलवार सुबह दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हुए हैं।
पहला हादसा टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गूलर के पास हुआ। यात्रियों से भरी बस करीब 100 मीटर नीचे नदी में गिर गई।
हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 साल की बच्ची समेत 25 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले AIIMS के डॉक्टरों ने हादसे में 10 लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में IG गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। यात्रियों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी। उन्होंने कई बार ड्राइवर से स्पीड कम करने को कहा, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी।
दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग की क्यूंजा घाटी में हुआ। यहां पोखरी से शादी समारोह से लौट रही बारातियों की बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई।
हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हुए हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts