भिलाई

भिलाई निगम के दो कर्मचारी सेवानिवृत्त, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह और चेनमेन सुदेश कुलदीप को समारोह में दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

भिलाईनगर (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम भिलाई में अपनी लंबी सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए दो कर्मचारियों को निगम प्रशासन द्वारा दिनांक 02 नवम्बर 2026 को गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह एवं चेनमेन सुदेश कुलदीप शामिल हैं।
निगम के एमआईसी कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों कर्मचारियों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा निगम में वर्षों तक पूरी निष्ठा, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ किए गए कार्यों की सराहना की गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति में कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। दोनों कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान निगम के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सेवानिवृत्ति सेवा यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। निगम परिवार की ओर से दोनों कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की गई। सम्मान समारोह में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उद्यान सह जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू, कार्यालय अधीक्षक शालिनी गुरउ, सहायक अधीक्षक रीता चतुर्वेदी, शरद दूबे, शशिभूषण मोहंती, श्रवण ठाकुर, राज सच्चर, कृष्णा देशमुख, राजेश पालवे, विनय शर्मा, सेन गुप्ता एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts