रायपुर

“राष्ट्रपति पुरस्कार परीक्षा में मैक की दो रेंजर्स की शानदार उपलब्धि”, “मैक के दो विद्यार्थी राष्ट्रपति पुरस्कार परीक्षा में उत्तीर्ण”

रायपुर (विश्व परिवार)। दिनांक 28 सितंबर 2024 को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा पूरे भारत में राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें भारत से लगभग 1578 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें मैक छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर अपना स्थान सुनिश्चित किया। महाविद्यालय की रेंजर तोषी यादव एवं रेंजर अंचिता मुखर्जी ने राष्ट्रपति पुरस्कार परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की और अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि से महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।

इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के चेयरमेन रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन राजेश अग्रवाल, सचिव सरिता अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. जैस्मिन जोशी, उप-प्राचार्य डॉ. श्वेता तिवारी एवं प्रशासक सुश्री शिवांगी मिश्रा ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। साथ ही, उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। साथ ही मैक परिवार, रोवर एवं रेंजर टीम की ओर से दोनों प्रतिभाशाली रेंजर्स को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

पूर्व में मैक रोवर क्रू एवं रेंजर टीम के चेयरमेन राजेश अग्रवाल को भारत के राष्ट्रपति द्वारा यह प्रतिष्ठित सम्मान तीन बार प्रदान किया जा चुका है। जिसमें दो बार पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी एवं एक बार पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से प्राप्त हुआ है। महाविद्यालय द्वारा अब तक कुल 7 बार राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त किया जा चुका है।

इसके अतिरिक्त रोवर दिलीप पटेल, रोवर हेमंत शर्मा, रेंजर मनतृप्त कौर एवं रेंजर रुचिता बोस भी इस गौरवशाली उपलब्धि को प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं।

महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल प्रतिभागियों की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक आदर्श स्थापित करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts