छत्तीसगढ़रायपुर

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रायपुर दौरे पर, AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर (विश्व परिवार)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे. वे सुबह 9.55 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां राज्यपाल रमेन डेका, कैबिनेट मंत्री और विधायकगण उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद सुबह 10 बजे एयरपोर्ट से रवाना होकर AIIMS रायपुर जाएंगे. उपराष्ट्रपति यहां AIIMS के तीसरे कन्वोकेशन समारोह में शामिल होंगे और सुबह 10.45 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक AIIMS में रहेंगे. इसके बाद वे AIIMS से रवाना होकर करीब 1.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 1.25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts