छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के होटल में युवक-युवती अचेत मिले, लड़की की हालत गंभीर; पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को पहुंचाया अस्पताल

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर के बंसल पैराडाइज होटल में युवक-युवती अचेत हालत में मिले हैं। कमरे से लड़की के चिल्लाने की आवाज आने पर होटल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लड़का यूपी का और लड़की मोहला-मानपुर की रहने वाली है। दोनों ने आज सुबह ही बारी-बारी से प्रवेश किया था। दोपहर करीब तीन बजे के आसपास कमरे से लड़ने, झगड़ने और चिल्लाने की आवाज आने पर होटल स्टॉफ मौके पर पहुंचा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो दोनों कमरे के अंदर अचेत अवस्था में मिले। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और होटल के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। बताया जा रहा कि पहले लड़के ने नुकीले हथियार से लड़की पर वार किया, फिर खुद का गला काट रहा था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts