छत्तीसगढ़रायपुर

12 वर्षीय पर्यावरणविद् डॉ. आदित्य राजे सिंह ने दिया विश्व पर्यावरण दिवस पर संरक्षण का संदेश

रायपुर (विश्व परिवार)। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर रायपुर के 12 वर्षीय युवा पर्यावरणविद् एवं पर्यावरण विषय में विश्व के सबसे युवा पीएचडी धारकों में से एक, डॉ. आदित्य राजे सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कक्षा 7 के छात्र आदित्य पिछले कई वर्षों से वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता अभियान एवं विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पर्यावरण मित्र आदित्य राजे ने कहा कि पेड़ लगाना, प्लास्टिक का उपयोग कम करना, जल संरक्षण करना तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं एवं नागरिकों से अपील की कि वे केवल जागरूकता तक सीमित न रहें, बल्कि पृथ्वी को सुरक्षित और हरित बनाने के लिए ठोस कदम उठाएं। उनका मानना है कि सामूहिक प्रयासों से ही पर्यावरणीय चुनौतियों का प्रभावी समाधान संभव है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts