रायपुर (विश्व परिवार) आज जवाहर नगर मंडल द्वारा जोन 7 मंगलम भवन प्रांगण अग्रसेन चौक में केंद्र सरकार के बजट 2025-26 के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट का सीधा प्रसारण (Live Telecast) देखा और देश की आर्थिक दिशा पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर जवाहर नगर मंडल के मेडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि आज के बजट लाइव प्रसारण कार्यक्रम पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, “यह बजट समावेशी विकास को समर्पित है। इसमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर अल्पसंख्यकों, युवाओं और मध्यम वर्ग के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बजट की प्रमुख घोषणाओं पर विचार साझा किए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वार्ड पार्षद एवं जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे (Infrastructure) और शहरी विकास के लिए किए गए प्रावधानों से स्थानीय स्तर पर भी प्रगति के नए द्वार खुलेंगे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा जी,मंडल अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल,तात्यापारा वार्ड पार्षद एवं जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा जी,पार्षद अवतार सिंग,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश पांडे जी,महामंत्री रमेश शर्मा,गीता रेड्डी, सूरज शर्मा,शंकर शर्मा, रिखी राम श्रीवास,प्रमोद विश्वकर्मा,मनोज विश्वकर्मा,प्रणीत जैन,कान्हा सिंह ठाकुर,विजय गुप्ता,कुशल गेंडेकर,पीलू कुलदीप,पूनम सोनी,प्रियंका साहू,एकता गुप्ता,नीलू तलमेल,सरोज गुरुगोसाई,के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी, वार्ड के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने बजट की जनहितकारी योजनाओं का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।





