छत्तीसगढ़रायपुर

चरणदास महंत ने बजट पर उठाए सवाल, सरकार ने बताया विकासोन्मुख

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किए गए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कई मुद्दों पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि यह बजट गति का नहीं, बल्कि दुर्गति का बजट है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में युवाओं, महिलाओं और रोजगार से जुड़े विषयों पर अपेक्षित स्पष्टता नहीं दिखती और कई घोषणाएं जमीनी स्तर पर असरकारी नहीं नजर आतीं।
वहीं राज्य सरकार का कहना है कि संकल्प थीम पर आधारित यह बजट प्रदेश के समग्र विकास, अधोसंरचना, निवेश और जनकल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सरकार का दावा है कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विभिन्न वर्गों को लाभ मिलेगा।
कुल मिलाकर बजट को लेकर पक्ष और विपक्ष के अलग-अलग दृष्टिकोण सामने आए हैं, जिससे इस पर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts