रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को ‘स््रहृ्य्ररुक्क’ थीम के साथ पेश करते हुए विकास का नया रोडमैप सामने रखा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह उनके कार्यकाल का तीसरा बजट है, जिसे प्रदेश के संतुलित और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सरकार के अनुसार ‘स््रहृ्य्ररुक्क’ केवल एक थीम नहीं, बल्कि विकास का समग्र दृष्टिकोण है। इसमें समावेशी विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी वर्गों को मुख्यधारा से जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। आधारभूत संरचना के विस्तार, निवेश को बढ़ावा, कुशल मानव संसाधन तैयार करने, अंत्योदय की भावना को मजबूत करने, रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने तथा नीतियों को धरातल पर परिणाम तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया है। इससे पहले राज्य सरकार ने अपने पहले बजट को ‘त्रङ्घ्रहृ’ थीम के साथ प्रस्तुत किया था, जिसमें गरीब, युवा, किसान और महिला वर्ग को केंद्र में रखकर योजनाओं का खाका तैयार किया गया था। वहीं दूसरे बजट में ‘त्र्रञ्जढ्ढ’ थीम के जरिए सुशासन, तेज इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, तकनीक के उपयोग और औद्योगिक वृद्धि पर फोकस किया गया था। अब तीसरे बजट में ‘स््रहृ्य्ररुक्क’ के माध्यम से सरकार ने इन सभी पहलुओं को आगे बढ़ाते हुए एक व्यापक और दीर्घकालिक विकास रणनीति पेश की है। सरकार का मानना है कि यह थीम प्रदेश को नई दिशा देने के साथ-साथ विकास की गति को और तेज करेगी, जिससे समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचेगा।





