रायपुर (विश्व परिवार)। रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षा एवं ट्रैक अनुरक्षण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुब्बल्लि मंडल के कैसलरॉक–कुलें घाट सेक्शन में लाइन ब्लॉक लेकर बीसीएम (Ballast Cleaning Machine) के माध्यम से ट्रैक अनुरक्षण एवं ट्रैक रिन्यूअल का कार्य किया जाएगा।
इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित निम्नलिखित गाड़ियों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा —
दिनांक 27 अप्रैल, 04, 11, 18 व 25 मई तथा 01 जून 2026 को जसीडीह से चलने वाली गाड़ी संख्या 17322 जसीडीह – वास्को द गामा एक्सप्रेस, हुब्बल्लि जंक्शन स्टेशन में समाप्त होगी तथा हुब्बल्लि जंक्शन से वास्को द गामा स्टेशनों के मध्य रद्द रहेगी।
दिनांक 01, 08, 15, 22 व 29 मई तथा 05 जून 2026 को वास्को द गामा से चलने वाली 17321 वास्को द गामा – जसीडीह एक्सप्रेस, वास्को द गामा के बजाय हुब्बल्लि जंक्शन स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा वास्को द गामा से हुब्बल्लि जंक्शन स्टेशनों के मध्य रद्द रहेगी।





