छत्तीसगढ़रायपुर

रेल्वे सुरक्षा बल दुर्ग द्वारा 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को 25 किलो 435 ग्राम गांजा कीमत 12,71,750/ रुपये के साथ किया गया गिरफ्तार

रायपुर (विश्व परिवार)। दिनांक 27.02.2026 को रेल्वे सुरक्षा बल दुर्ग द्वारा ऑपरेशन नरकोश के तहत मुखबीर की सूचना पर दुर्ग रेल्वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं 2-3 में उड़ीसा से दुर्ग पहुंच कटनी रेलवे स्टेशन जाने हेतु इंतजार कर रहे दो युवकों को 25 किलो 435 ग्राम अवैध मादक पदार्थ 4 बैग से बरामद कर विधिवत कार्यवाही किया गया।
पूछताछ में दोनों आरोपीयों ने बताया कि बरामद गांजा को उड़ीसा से खरीदकर कटनी बेचने के लिए जा रहे थे। कार्यवाही में पकड़े गए दोनों आरोपीयों व जप्त शुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही उपरांत एन सी बी, रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया । जिस पर उनके द्वारा NDPS Act 1985 की धारा 20 (बी) के अधीन मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts