छत्तीसगढ़रायपुर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर WE स्मृति 3.0 का शुभारंभ

रायपुर (विश्व परिवार)। IEEE Women in Engineering (WIE) मध्य प्रदेश सेक्शन तथा IEEE Kalinga University Student Branch के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को “WE स्मृति 3.0” पत्रिका का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ IEEE Kalinga University Student Branch के चेयरपर्सन पियूष श्रीवास्तव के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि IEEE तथा IEEE Women in Engineering (WIE) संगठन महिलाओं को इंजीनियरिंग, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नेतृत्व और नवाचार के अवसर भी प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर IEEE Kalinga University Student Branch Women in Engineering Affinity Group की चेयरपर्सन सुश्री सिम्पी कुमारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मंच महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें तकनीकी और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
WE स्मृति पत्रिका, जिसका अर्थ स्मरण, अनुभव और चिंतन है, एक ऐसा मंच प्रदान करती है जहाँ विभिन्न पृष्ठभूमियों से जुड़े लोग अपने विचार और अनुभव साझा कर सकते हैं। इस संस्करण में Healthy Life, Stress Management, Positivity, Creative Thinking तथा “Me Hours” जैसे विषयों पर लेख शामिल किए गए हैं। इस वर्ष पत्रिका के लिए देश-विदेश से 213 लेख प्राप्त हुए, जिनमें छात्रों, शिक्षकों, पेशेवरों तथा गृहिणियों की भागीदारी रही।
इस प्रकाशन का नेतृत्व मुख्य संपादक डॉ. विजयलक्ष्मी ने किया, जबकि डॉ. अनीता वर्मा और अभिषेक कुमार गुप्ता ने संपादक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संपादकीय टीम में अश्वन कुमार साहू और हेमंत साहू शामिल रहे। इसके साथ ही छात्र संपादकीय टीम में सिम्पी कुमारी, गून शाह, चिलीकुरी शिवानी, पियूष श्रीवास्तव, प्रियांशु सिंह, एम.डी. ऐमन शफी तथा आशुतोष कुमार ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए WE स्मृति 3.0 के सफल प्रकाशन तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की भावना का उत्सव मनाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts