रायपुर

सिग्नेचर इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ- ‘नो एडमिशन फीस’ के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी के अग्रोहा कॉलोनी स्थित प्रमुख शिक्षण संस्थान ‘सिग्नेचर इंटरनेशनल स्कूल’ ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही बच्चों के लिए एक विशेष ‘फ्री समर कैंप’ का भी ऐलान किया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा आगामी 16 मार्च से 25 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले इस 10 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस कैंप के माध्यम से बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, म्यूजिक, स्टोरीटेलिंग, ड्रामा के साथ-साथ ब्रेन डेवलपमेंट और मनोरंजक इनडोर-आउटडोर गेम्स जैसी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
शिक्षा को हर वर्ग तक सुलभ बनाने के उद्देश्य से स्कूल ने इस सत्र में ‘नो एडमिशन फीस’ की विशेष नीति अपनाई है। इसके साथ ही शुरुआती प्रवेश लेने वाले छात्रों को ₹15,000 मूल्य के एक्टिविटी फीस पर डिस्काउंट के साथ-साथ फ्री यूनिफॉर्म और किताबें भी प्रदान की जा रही हैं। गौरतलब है कि ये सभी आकर्षक ऑफर्स 31 मार्च तक और सीमित सीटों के लिए ही उपलब्ध हैं। वर्तमान में स्कूल प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा चौथी तक के बच्चों को प्रवेश दे रहा है।
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल परिसर को आधुनिक और हाई-टेक सुविधाओं से लैस किया गया है। अभिभावकों की संतुष्टि के लिए स्कूल में लाइव कैमरा एक्सेस की सुविधा दी गई है, जिससे वे अपने बच्चों को लाइव देख सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से छात्रों को जीपीएस आधारित स्मार्ट आईडी कार्ड दिए जाते हैं और शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए स्मार्ट क्लास लर्निंग का उपयोग किया जाता है। व्यक्तिगत ध्यान सुनिश्चित करने हेतु यहाँ 10:1 का छात्र-शिक्षक अनुपात रखा गया है, जो खेल-कूद और गतिविधि आधारित शिक्षा पर विशेष जोर देता है।
स्कूल के आदर्श वाक्य ‘Life’s First Signature’ को चरितार्थ करते हुए प्रबंधन ने कहा कि उनका लक्ष्य बच्चों को एक सुरक्षित और तकनीक-सक्षम वातावरण प्रदान करना है, जहाँ वे बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक कौशल भी सीख सकें। इच्छुक अभिभावक समर कैंप में पंजीकरण या प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए स्कूल के सेक्टर-1, अघोरा कॉलोनी, रायपुर स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं अथवा हेल्पलाइन नंबर +91 8877223031 पर कॉल कर सकते हैं। अधिक विवरण स्कूल की वेबसाइट www.sisraipur.org पर भी देखा जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts