छत्तीसगढ़रायपुर

सराफा दुकान से महिला 5 लाख के जेवर पहनकर फरार

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में सराफा दुकान से जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देवपुरी सतनाम चौक स्थित मां दुर्गा ज्वेलर्स में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक महिला और एक पुरुष जेवर खरीदने के बहाने पहुंचे।
दोनों ने दुकान संचालक से अलग-अलग डिजाइन के जेवर दिखाने को कहा। महिला ने रानी हार, कान की बालियां, अंगूठी, बिछिया और पायल पहनकर देखने के लिए लिए। इसके बाद महिला ने कहा कि वह अपनी सहेली से पैसे लेकर आती है और इसी बहाने दुकान से निकल गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर दुकानदार को शक हुआ। बताया जा रहा है कि महिला करीब 4.93 लाख रुपये के जेवर पहनकर फरार हो गई। दुकान संचालक दुर्गा प्रसाद सोनी (58) ने रात करीब 10 बजे टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts