छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में 13 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर (विश्व परिवार)। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है। गुढिय़ारी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से करीब 13 किलो 156 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसके साथ ही उनके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 77 हजार 800 रुपये बताई जा रही है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी गांजे को हैदराबाद से लाकर प्रयागराज ले जाने की तैयारी में थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला और पुरुष रेलवे प्लेटफॉर्म के बाहर गांजा लेकर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेंद्र प्रसाद (29) निवासी कौशांबी, उत्तर प्रदेश और हेमलता केवट (30) निवासी बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts