रायपुर (विश्व परिवार)। स्वामी विवेकानंद विचार मंच रायपुर महानगर के संरक्षक और वार्ड नंबर-10 के पार्षद देवदत्त द्विवेदी के नेतृत्व में 18 मार्च को अम्बुजा मॉल में “द केरला स्टोरी 2” का विशेष निशुल्क फ़िल्म प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 274 से अधिक बहनों ने भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को जागरूक करना और इस्लामिक कट्टरवाद व लव-जिहाद से स्वयं और अपनों को सुरक्षित करने के प्रति सचेत करना था। फिल्म में इन मुद्दों को बहुत ही सटीकता से प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन मारकण्डेय जी ये समस्त भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे लोगों ने फिल्म के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने के प्रयास की सराहना की।





