छत्तीसगढ़बालोद

पत्नी के मोबाइल ने खोला राज, फरार कैदी बालोद से गिरफ्तार

शाजापुर (विश्व परिवार)। मध्यप्रदेश के शाजापुर में बीते दिनों जिला जेल से धारा 307 का विचारधीन कैदी फरार हो गया था. फरार कैदी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. वे अपने ससुराल छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक गांव में छिपा था।
कैदी की पत्नी का मोबाइल सर्विलांस में था।
दरअसल फरार होने के बाद जेल पुलिस तलाश में जुटी हुई थी. जेल पुलिस के द्वारा फरार कैदी के घर मक्सी में भी लगातार सर्चिंग की जा रही थी. जेल पुलिस ने फरार कैदी की पत्नी का मोबाइल सर्विलांस पर डाला हुआ था. फरार कैदी शाजापुर से छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक गांव में अपने ससुराल में छुपा हुआ था।
फरार कैदी से पूछताछ जारी
छत्तीसगढ़ पहुंचने के कैदी ने अपनी पत्नी को फोन किया. इसके बाद जिला जेल पुलिस को उक्त कैदी की जानकारी छत्तीसगढ़ के बालोद में होने की मिली. जानकारी मिलने के बाद जेल पुलिस छत्तीसगढ़ के बालोद पहुंची. जहां से उक्त कैदी को पुलिस वाहन ने बिठाकर शाजापुर लाया गया. फरार कैदी से पूछताछ जारी है. जानकारी दुष्यंत कुमार पगारे, जेल अधीक्षक ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts