रायपुर

बीरगांव नगर निगम ने अछोली में आयोजित किया पी एम आवास मेला , बड़ी संख्या में हितग्राही हुए लाभान्वित

  • हितग्राहियों को मिली आवेदन प्रक्रिया की जानकारी, लिए गए आवेदन

रायपुर/ बीरगांव (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम बीरगांव के आयुक्त युगल किशोर उर्वशा के निर्देशन में निगम क्षेत्र अछोली में “पी एम आवास मेला (शहरी) 2.0 सह आबादी सर्वेक्षण शिविर ”का आयोजन किया गया। इस मेले में क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया ।
एक दिवसीय इस आवास मेले में बड़ी संख्या में हितग्राही शामिल हुए, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
इस मेले में बीरगांव नगर निगम के अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों की आवास से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान आबादी क्षेत्र में निवासरत पात्र हितग्राहियों से आवेदन पत्र भी प्राप्त किए गए। योजना का त्वरित लाभ दिलाने हितग्राहियों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया की भी पूरी जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)2.0 के नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts