छत्तीसगढ़रायपुर

पार्षद सुषमा साहू ने ई-वाहनों को किया रवाना, स्वच्छता में जनता से सहयोग की अपील

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 10 अंतर्गत कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 की पार्षद सुषमा तिलक साहू द्वारा नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग को नगर निगम मुख्यालय स्वच्छ भारत मिशन और नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर वार्डो में अनुबंधित एजेंसी रामकी कम्पनी के माध्यम से घरों में डोर टु डोर कचरा कलेक्शन कार्य करवाने प्राप्त 3 ईवी वाहनों को पूजा करके श्रीफल फोड़कर जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा एवं सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में वार्डों में कार्य करने रवाना किया. वार्ड पार्षद सुषमा तिलक साहू द्वारा सभी नागरिकों से अपने घरों का कचरा प्रतिदिन सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने और रायपुर को स्वच्छ और सुन्दर शहर बनाने सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की ओर से की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts