भाटापारा (विश्व परिवार) भाटापारा श्री आदिनाथ पंचबाल्याती नवग्रह दिगंबर जैन मंदिर भाटापारा में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया।
मुनि श्री 108 चिन्मय सागर जी महाराज जंगल वाले बाबा का 38 दीक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया प्रातः 7:30 बजे भगवान की प्रतिमा पाण्डुक शिला पर विराजमान कर मंगल अभिषेक किया गया ,मंगल अभिषेक के बाद 7:45 पर भगवान की शांति धारा संपन्न हुई। शांति धारा करने का सौभाग्य श्री आर्नव प्रकाश मोदी एवं नवीन, नितिन सचिन ग़दिया को प्राप्त हुआ । शांति धारा के पश्चात भगवान की जन्मभिषेक आरती संपन्न की गई। सुरपति ले अपने शीश जगत के इस गए गिरी राजा जा पांडुक शीला विराजा ।सभी ने खूब भक्ति भाव से धूमधाम से भगवान की मंगल आरती संपन्न की, मंगल आरती के पश्चात तृतीय मूल नायक श्री महावीर भगवान का मस्तकाअभिषेक संपन्न किया गया। सभी उपस्थित भक्तों ने भगवान का मस्तका अभिषेक का लाभ लिया।
मंदिर प्रांगण के अंदर ही निकाली गई शोभायात्रा
मंदिर प्रांगण के अंदर सभी भक्तों ने भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा मस्तक में विराजमान कर खूब भक्ति करते हुए नाचते हुए छोटी शोभायात्रा मंदिर के अंदर निकाल और खूब भक्ति के साथ भगवान का भजन किया गया
मंदिर जी में देव शास्त्र गुरु पूजा भगवान महावीर स्वामी का पूजन ,सामूहिक रूप से संगीत में किया गया।
मुनि श्री 108 चिन्मय सागर जी महाराज जंगल वाले बाबा का 38 वा दीक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया
संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावित शिष्य मुनि श्री 108 चिन्मय सागर जी महाराज जंगल वाले बाबा के मूल चरण एवं मूल सिंहासन सर्व दुख दूर करने वाले अतिश्यकारी चरण मंदिर जी में विराजमान है। जिसके दर्शन को हमेशा संपूर्ण भारतवर्ष से उनके भक्त आते रहते हैं। आज महाराज जी का दीक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम महाराज जी के चरणों का जलाभिषेक, दूध का अभिषेक, केसर का अभिषेक, लाल चंदन का अभिषेक, हल्दी का अभिषेक, रतन वृष्टि ,पुष्प अर्पण कर सानंद संपन्न की गई। उसके पश्चात महाराज जी की पूजन संगीत में भक्ति के साथ सभी ने अष्ट द्रव्य से नैवेद्य फल, रत्न ,पुष्प आदि से संपन्न करी । 31 मार्च 1988 भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण के दिवस पर चंद्र प्रभु भगवान का प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र सोनागिरी दतिया मध्य प्रदेश में आचार्य विद्यासागर जी ने डायरेक्ट मुनि दीक्षा प्रदान की थी , चिन्मय सागर जी संघ के पहले शिष्य थे जो की एलक, क्षुल्लक, नहीं बनाकर डायरेक्ट मुनि दीक्षा को प्राप्त किए थे । जंगल वाले बाबा ने अपने जीवन काल में लाखों लोगों को नशा मुक्त कराया ,जंगल की साधना करके लाखों लोगों के दुख दर्द दूर किए हैं ।
भगवान महावीर के बारे में बदलते हुए श्रीमती सुमन लता मोदी ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो अहिंसा परमो धर्म के माध्यम से पूरे विश्व का कल्याण हुआ है ।भगवान महावीर वर्तमान शासन नायक हैं। भगवान महावीर का जन्म कुंडलपुर वैशाली बिहार में हुआ था और अपने अपने जीवन में अहिंसा का मार्ग अपनाते हुए जन-जन का कल्याण करते हुए अपने मोक्ष की साधना की थी। आज हम सब उनका जन्म उत्सव मना कर अपने आप को धन्य महसूस कर रहे हैं ।आज आपके बताएं मार्ग पर चलकर पूरे विश्व का कल्याण हो रहा है। बड़े मंदिर से निकली भगवान महावीर की शोभायात्रा पहुंचने पर मोदी परिवार के द्वारा आदिनाथ मंदिर कमेटी के द्वारा जय स्तंभ चौक भारत माता मूर्ति के सामने अत्यंत भक्ति भाव से भगवान की पूजा अर्चना की गई एवं भक्ति नित्य संपन्न किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री राहुल, अभिलाषा,श्री नवीन कुमार, नितिन कुमार, सचिन कुमार, धीरज , पंकज ,नैतिक अक्षत गदीया प्रकाश ,सुमन लता , आलोक , विनोद, रवि, अभिनव, अभिनंदन,अरिंजय, आर्नव,नेहा, सुरभि ,आर्ची,रियान, सनाया अनायसा, लाडो मोदी , संदीप सनत कुमार जैन, प्रमोद कुमार जैन होटल , अंकुश जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





