भोपाल (विश्व परिवार)। आचार्य श्री विद्या सागर महाराज आचार्य समय सागर महाराज के शिष्य निर्यापक मुनि श्री संभव सागर महाराज का 28 वा दीक्षा दिवस उपकार दिवस के रूप में मनाया गया समाज के वरिष्ट जनों ओर मुनि श्री के गृहस्थ अवस्था के परिजनों ने आचार्य श्री विद्या सागर महाराज आचार्य श्री समय सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया, इस अवसर पर नवीन छात्रावास का लोकार्पण डॉ श्रीकान्त आभा जैन परिवार ने किया।
श्री पार्श्वनाथ जिनालय शाहपुरा में भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक शांति धारा के साथ पूजा अर्चना हुई, मंदिर समिति अध्यक्ष दीप जैन सचिव अमित मोदी अन्य पदाधिकारियों ने सभी पुण्यारजक परिवारों का बहुमान किया, प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया, दीक्षा दिवस पर अनेक श्रद्धालुओं ने जीवन को संयम मय बनाने के संकल्प भी लिए मुनि श्री संभव सागर महाराज का पिच्छिका परिवर्तन भी हुआ, सभी मुनियों द्वारा नवीन पिच्छिका को भेट की,पुरानी पिच्छिका व्रत संयमलेने वाले श्रावक को मिली नवीन पिच्छिका मुनि श्री को ब्रह्मचारी भैया बहनों एवं त्यागी व्रती जनो ने दी, अनेक लोगों ने आचार्य श्री के कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला, मुनि संभव सागर महाराज ने कहा वस्त्रों को उतरना ही दीक्षा नहीं हे, बल्कि अपने अंदर का राग द्वेष मान कषाय आदि को पूरी तरह दूर करना दीक्षा हे, दिगंबर अर्थात आसमान जिसका ओढ़ने का ओर धरती बिछौना हे, संचालन अविनाश भैया ने किया अंशुल जैन ने बताया दीक्षा दिवस के साक्षी बनने प्रदेश के विभिन्न शहरों के साथ अनेक जगह से श्रद्धालु आए, इस अवसर पर पूर्व आई पी एस ऋषभ दिवाकर डिप्टी कलेक्टर सुधीर जैन ए आई मलय जैन रिटायर आई एफएस अतुल जैन शाहपुरा मंदिर समिति के अध्यक्ष दीप जैन अमित मोदी जयदीप दिवाकर चक्रेश शास्त्री संजय जैन मनोज जैन कार्यकारणी सदस्य सुबोधजैन मुकेश जैन पुष्पेंद्र जैन होशांग बजाज महिला मंडल की संध्या जैन मनीषा जैन संगीता मोदी आशा जैन आशु जैन श्वेत जैन सहित विभिन्न मंदिर समितियां संगठनी के पदाधिकारी समाजजन मौजूद थे।






