छत्तीसगढ़रायपुर

शिरोमणि संत सूरदास जयंती पर सक्षम रायपुर का नेत्रदान संकल्प कार्यक्रम संपन्न

रायपुर (विश्व परिवार)। सक्षम जिला रायपुर द्वारा शिरोमणि संत सूरदास की जयंती मोवा स्थित अनुपम अस्पताल में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नेत्रदान संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज कश्यप (रायपुर महानगर प्रचारक), रामजी रजवाड़े (सक्षम संगठन मंत्री), अंजलि चावड़ा (प्रांत सह सचिव), डॉ. नम्रता सिरमौर (जिला अध्यक्ष, सक्षम रायपुर) एवं डॉ. रश्मि अग्रवाल (नेत्र रोग विशेषज्ञ) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दृष्टिबाधितजनों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सक्षम के कार्यकर्ताओं ने नेत्रदान का संकल्प लिया, वहीं उनसे प्रेरित होकर अन्य नागरिकों ने भी संकल्प पत्र भरकर नेत्रदान के लिए अपनी सहमति दी।

नेत्रदान का संकल्प लेने वालों में अविनाश चटर्जी, सुभाष जंघेल, विवेक साहू, बोधिसत्व धुरंधर, सुजीत परघनिया, शरद चंद्र, डॉ. नम्रता सिरमौर, अंजलि चावड़ा, पद्मा शर्मा, प्रियंका मिश्रा, डॉ. संगीता कश्यप, ममता जैन, एम. माधवी, गोमती ठाकुर एवं नम्रता ध्रुव शामिल रहे।

कार्यक्रम में मनोज कश्यप ने दिव्यांगजनों के जीवन में हो रहे सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज दिव्यांगजन हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और योग्यता का परिचय दे रहे हैं और समाज में समान रूप से योगदान कर रहे हैं।

डॉ. नम्रता सिरमौर ने संत सूरदास के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। अंजलि चावड़ा ने सक्षम संस्था के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्था दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए समर्पित है।

डॉ. रश्मि अग्रवाल ने नेत्रदान के महत्व पर जानकारी देते हुए कहा कि नेत्रदान से दूसरों के जीवन में रोशनी लाई जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts