रायपुर (विश्व परिवार)। इंडियन सोसाइटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (ISHRAE) रायपुर सब-चैप्टर का शपथ ग्रहण समारोह भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी टीम ने पदभार ग्रहण किया।
समारोह में एनआईटी रायपुर के प्रोफेसर डॉ. विवेक अग्निहोत्री ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। उनके साथ नई टीम में डॉ. आल्फिया बानो को प्रेसिडेंट-इलेक्ट, सुश्री शैलोनील साहू को सचिव और रवि जग्गी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
चैप्टर के मार्गदर्शन के लिए डॉ. देबाशिस सान्याल, के.के. वर्मा और दिलीप महोबे को मेंटर के रूप में नामित किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक अमरेंद्र गोस्वामी रहे, जिनकी उपस्थिति में यह इंस्टालेशन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष सिद्धांत शर्मा के संबोधन से हुई, जिन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान डॉ. देबाशिस सान्याल ने आर्किटेक्चर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर तकनीकी प्रस्तुति देते हुए आधुनिक निर्माण और इंजीनियरिंग के समन्वय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में इंजीनियर्स, प्रोफेशनल्स और सदस्य उपस्थित रहे।






