रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं. दोपहर 12 बजे से 2:45 बजे तक होने वाली इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. बैठक में प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था, विभागीय एवं विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर फोकस किया जा सकता है. साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं. बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सीएम हाउस के लिए होंगे रवाना।







