रायपुर (विश्व परिवार) (विश्व परिवार) आज गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर राजधानी शहर रायपुर के टैगोर चौक स्थित मूर्ति के समक्ष उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गयाc
पुष्पांजलि कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर सादर नमन किया। राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर समस्त राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की।
नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 6 के सहयोग से आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी, पार्षद स्वप्निल मिश्रा, नगर निगम रायपुर के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश जैन, बबला होतवानी, मोना मजूमदार, नगर निगम जोन 6 के जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में राजधानी शहर रायपुर के गणमान्यजन, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, नवयुवक, बच्चे और आमजन उपस्थित रहे।
सभी ने गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर टैगोर नगर चौक स्थित मूर्ति स्थल पर सादर नमन किया।







