छत्तीसगढ़रायपुर

अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के नियमित DGP, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को राज्य का नियमित पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की अनुशंसा के आधार पर यह नियुक्ति की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक अरुण देव गौतम, भा.पु.से. (1992 बैच), जो वर्तमान में प्रभारी पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे, उन्हें 5 फरवरी 2025 से प्रभावी रूप से छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक (पुलिस बल प्रमुख) के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें एपेक्स स्केल 2,25,000 रुपये (वेतन मैट्रिक्स लेवल-17) प्रदान किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यूपीएससी द्वारा गठित पैनल की अनुशंसा के बाद राज्य शासन ने यह नियुक्ति की है। आदेश की प्रतिलिपि केंद्र सरकार, यूपीएससी, राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री सचिवालय, पुलिस मुख्यालय समेत संबंधित विभागों को भेज दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts