छत्तीसगढ़रायपुर

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा विश्‍व साइकल दिवस के उपलक्ष्‍य में साइकल रैली का आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा साइकल दिवस के उपलक्ष्‍य में दिनांक 07.06.2026 को कार्यालय द्वारा साइकल रैली का आयोजन किया गया।
कार्यालय के कर्मियों ने इसमें उत्‍साहपूर्वक से भाग लिया। मनसुख मंडाविया, माननीय मंत्री श्रम एंव रोजगार मंत्रालय तथा युवा एवं खेल मंत्रालय की अपील एवं पहल पर पूरे देश में ‘संडे ऑन साइकल’ (रविवार को साइकल पर सवार) मुहीम प्रारंभ की है तथा आह्वान किया है कि देश के समस्‍त नागरिक इसमें बढ़चढ़ कर भाग लें।
इसी तारतम्‍य में कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा रविवार को कार्यालय में साइकल रैली का आयोजन किया जिसमें न केवल कार्यालयीन कर्मियों ने अपितु अन्‍य नागरिकों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर कार्यालय के श्री गौरव डोगरा, क्षेभनिआ-।।, विकास शुक्‍ल सहायक निदेशक (राजभाषा) भी उपस्थित रहें । इस कार्यक्रम में विशिष्‍ट अतिथि के रूप में अनिमेश शर्मा को आमंत्रित किया गया था जो कि ‘टूर-द-रायपुर’ के सक्रिय सदस्‍य है जो रायपुर में विभिन्‍न स्‍तरों अर्थात दूरियों की साइकल रैलियॉं आयोजित करते हैं। यह भी उल्‍लेखनीय है कि अनिमेश शर्मा को 600 किलोमीटर की रैली का अनुभव है। उन्‍होने साइकल चलाने और उससे स्‍वास्‍थ्‍य के बेहतर होने के संबंध में महत्‍वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि एंव समस्‍त प्रतिभागियों ने रैली के बाद विश्‍व पर्यावरण दिवस के संबंध में प्राप्‍त दिशानिदेशानुसार कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया तथा कार्यालय परिसर एंव आस-पास की गई साफ सफाई, का अवलोकन किया। इस अवसर पर गौरव डोगरा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि साइकलिंग करना केवल इंधन की बचत नहीं अपितु स्‍वस्‍थ रहने का माध्‍यम भी है साथ ही यह भी कहा कि, प्रत्‍येक रविवार को इस प्रकार के प्रयास किए जाने चाहिए। इस तरह के रैली का आयोजन निश्‍चित समयांतर पर किया जाय जिससे कि कार्यालय के समस्‍त कर्मी स्‍वास्‍थ लाभ ले सकें कार्यालय के स्‍टाफ रिक्रिएयशन क्‍लब की प्रशंसा करते हुए श्री गौरव डोगरा ने इस आयोजन में भाग लेने के लिए कार्यालय के समस्‍त स्‍टाफ की प्रशंसा की । कार्यक्रम के अंत में विकास शुक्‍ल, सहायक निदेशक (राजभाषा) ने सफल कार्यक्रम हेतु सबको बधाई दी एंव भविष्‍य में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर में इस तरह के कार्यक्रम करने के संबंध में अपनी शुभकामनाऍं दी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts