- राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष विकेश मेहता के नेतृत्व में प्रतिभावान जैन युवाओं को आगे लाने का प्रयास
रायपुर (विश्व परिवार)। आज दिगंबर जैन युवा महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश में रायपुर जिले की कार्यकारिणी का गठन हुआ राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष विकेश मेहता ने रायपुर जिला अध्यक्ष के रूप में लविश जैन महामंत्री के रूप में इंजीनियर अनिक जैन एवं महिला शाखा के अध्यक्ष के लिए सरिता जैन मनोनीत किया।
दिगंबर जैन युवा महासभा के लोकेश जैन रायपुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कई जिलों में कार्यकारिणी का गठन हो रहा है युवाओं को समुचित अवसर प्रदान किया जा रहा है साथ ही अलग-अलग क्षेत्र के युवाओं को पदाधिकारी बनाकर जैन समाज के एकता के लिए साधु सेवा के लिए एवं जैन समाज की विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।
दिगंबर जैन युवा महासभा द्वारा द्वारा पूरे देश में 600 जिलों और जैन बाहुल्य कस्बों में कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा साथ ही युवा प्रतिभाओं को एक नया मंच प्रदान किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश रायपुर की कार्यकारिणी की नियुक्ति पर दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल पवन गोधा शरद कासलीवाल सुमित जैन आदि ने बधाई प्रेषित की है।







