जबलपुर 

अमरकंटक यात्रा : दर्शन/पूजन/औषधीय पौधों का रोपण सम्पन्न

जबलपुर (विश्व परिवार)। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जबलपुर “नगर” द्वारा 70 दम्पति सदस्यों को अमरकंटक स्थित, आचार्य श्री द्वारा प्रतिष्ठित लाल पत्थरों से निर्मित बड़े बाबा भगवान आदिनाथ के मंदिर जी में अभिषेक पूजन सम्पन्न करवाया गया, अमरकंटक में वर्षायोग हेतु विराजित पूज्य 105 आर्यिका माताजी द्वारा मंदिर जी में शांति धारा पढ़ी गई,उपस्थित सारे सदस्यों ने बड़े ही मनोयोग से बड़ेबाबा का अभिषेक पूजन, दान आदि कर असीम आनंद का अनुभव करते हुए अपने चिर संचित कर्मों की निर्जरा की,मंदिर के सामने बने सहत्रफणी जिनालय के दर्शन किए।
ग्रुप दंपति सदस्य बरसात की पड़ती फुहारों के बीच घोषित स्थानीय पर्यटन स्थल माँई की बगिया, कपिल धारा, दूध धारा, सोन भद्र उदगम, माँ नर्मदा के उदगम स्थल एवं सोन भद्र संगम का भरपूर आनंद लिया, चौधरी संजय जैन ने बतलाया कि ग्रुप द्वारा मंदिर जी में पूजन हेतु धोती पिच्छोरा दान दिए गए।
फेडरेशन के आव्हान पर पर्यावरण सप्ताह अंतर्गत औषधीय पौधो का भी रोपण किया गया । अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन, कोषाध्यक्ष कमल जैन एवं सचिव सुरेंद्र जैन एवं यात्रा प्रभारी, पंकज जैन, प्रदीप बेटियां ने सफल एक दिवसीय यात्रा सम्पन्न करवाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts