रायपुर (विश्व परिवार)। समाज सेविका एवं शिविर की आयोजिका इंदिरा जैन के सहयोग एवं सीता मेमोरियल डेंटल हॉस्पिटल के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर, मठपुरेना के बच्चों के लिए निःशुल्क दंत जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इनकी सर्वसुविधा युक्त मोबाइल वैन मे बच्चों की आधुनिक मशीन द्वारा जांच की गई ।
शिविर में लगभग 350 बच्चों के दांतों की जांच की गई। डॉ. प्रिया सराफ ने बच्चों को दांतों की नियमित सफाई और सही तरीके से ब्रश करने का प्रैक्टिकल करवाकर बताया। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि सुबह-रात ब्रश करें, हर भोजन के बाद कुल्ला करें और चॉकलेट, टॉफी जैसी मीठी चीजों से बचें।
विद्यालय में बच्चों एवं शिक्षकों को भी दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। आयोजिका इंदिरा जैन ने शिक्षकों से अनुरोध किया कि वे हर शनिवार बच्चों को व्यक्तिगत सफाई के बारे में जानकारी दें।
सुश्री सुगंधा जैन ने सीता मेमोरियल डेंटल हॉस्पिटल की डॉ. प्रिया एवं समस्त स्टाफ तथा स्कूल स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क उपचार हेतु परामर्श दिया गया तथा गंभीर मामलों को आगे के इलाज के लिए चिन्हित किया गया। आयोजकों ने बताया कि बच्चों में दंत रोगों की रोकथाम के लिए ऐसे शिविर आगे भी लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर जय भारत माता आराधना समिति के अध्यक्ष डॉ. अनिल कर्नावत, सचिव देवेंद्र अग्रवाल जी, एवं राजेंद्र फौजदार जो विद्यालय की देखरेख एवं व्यवस्था संभालते है ने इस आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी। विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल को बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी पहल बताया







