छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में आयोजित समारोह में शामिल हुआ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल

रायपुर (विश्व परिवार)। डुमरतराई थोक बाजार (फेस-II) के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में शामिल हुआ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य तथा वित्त मंत्री ओ.पी. चैधरी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा एवं मोतीलाल साहू सहित विभिन्न आयोग, मंडलों, बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्षों तथा जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस समारोह ने प्रदेश के व्यापारिक विकास को नई दिशा प्रदान की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर के पदाधिकारियों ने नवनिर्मित आधुनिक थोक बाजार को प्रदेश के व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह परियोजना व्यापारियों को बेहतर अधोसंरचना एवं व्यावसायिक सुविधाएँ उपलब्ध कराएगी। इससे व्यापार को नई गति मिलेगी, रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर चेम्बर सलाहकार- अमर गिदवानी, मोहनलाल तेजवानी, कार्यकारी अध्यक्ष- राधाकिशन सुन्दरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष-टी. श्रीनिवास रेड्डी, तनेश आहूजा, हरीश तोलानी, दिलीप इसरानी, राजेश पोपटानी, जवाहर थारानी, विनय कुमार साहू, मंत्री -अमर बरलोटा, प्रशांत गुप्ता, गुलाबचंद्र साहू, धनेश मटलानी, जतिन नचरानी एवं सदस्य-प्रेम सहित बड़ी संख्या में चेम्बर पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts