रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही में शामिल रहेंगे. वह सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से सुबह 10:55 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे. इसके बाद सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे. शाम 5:30 बजे से रात 9 बजे तक वे विधानसभा परिसर में आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि भोज में मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के बाद रात 9 बजे विधानसभा से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।







