नई दिल्ली (विश्व परिवार)। झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी जेपीएससी मेन्स परीक्षा स्थगित हो गई है। झारखंड लोक सेवा आयोग ने जेपीएससी परीक्षा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) के परिणाम में कथित अनियमितताओं की जांच CID कर रही है। आयोग ने इस फैसले के पीछे विशेष कारण बताए हैं। परीक्षा स्थगित होने के बाद बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पूरे मामले की CBI से जांच कराने की मांग की है।
दरअसल 14वीं झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) के परिणाम में कथित अनियमितता के आरोप लगे हैं। JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर BJP और BJYM ने रांची में JPSC कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड तोड़े गए और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।
प्रदर्शन में शामिल छात्र संगठनों और बीजेवाईएम मेंबर का आरोप है कि जेपीएसी ने प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया, लेकिन उस पर आयोग के सदस्यों के साइन नहीं हैं। उनका यह भी कहना है कि परीक्षा का कट-ऑफ नम्बर को भी पब्लिक नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा का पूरा काम ऐसी एजेंसी को सौंपा गया, जिसे उत्तर प्रदेश में पहले ही ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है।
झारखंड लोक सेवा आयोग कार्यालय के घेराव के दौरान हजारों कार्यकर्ता आयोग की ओर बढ़े.स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर आयोग के मुख्य गेट तक पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।
निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा
परीक्षा स्थगित होने के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने इसे विपक्ष के आंदोलन की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि आखिर बीजेपी के आंदोलन से सरकार झुक गई है। परीक्षा रद्द की गई लेकिन दोषियों को सजा दिलाने के लिए CBI जांच जरूरी है। सफेदपोश को सजा दिलाने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। सिर्फ परीक्षा स्थगित करने से मामला खत्म नहीं होगा। परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के पीछे जो लोग जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच CBI से कराई जानी चाहिए।
JPSC आंदोलन सभी कार्यकर्ताओं के मेहनत से रंग लाया, आज रांची के सड़को पर देखने को मिला, सभी छात्र, युवा साथियों को बधाई !! @HemantSorenJMM सरकार छात्र का भविष्य बेचना बंद करे !
रोजगार कार्यालय को व्यापार कार्यालय बनाना बंद करे ! @BikerGirlkancha @PTI_News @ANI @blsanthosh… pic.twitter.com/4Z6i3vxJ31— Shashank Raj 🇮🇳 (@shashankrajbjp) July 22, 2026







