रायपुर (विश्व परिवार)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश मित्तल के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने उनके निधन को अत्यंत दुःखद बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राष्ट्रचेतना, साहित्य साधना और संगठन के प्रति जगदीश मित्तल का समर्पित जीवन सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के लिए उनका योगदान लंबे समय तक स्मरण किया जाता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।







